Achha Lagta Hai

SHANKAR MAHADEVAN, ALOYIUS PETER MENDONSA, EHSAAN NOORANI, JOSHI PRASOON

झटक कर ज़ुल्फ़ जब तुम तौलिए से बारिशें आज़ाद करती हो
अच्छा लगता है
हिला कर होंठ जब भी हौले हौले गुफ़्तगु को साज़ करती हो
अच्छा लगता है
हो खुशबू से बहलाओ ना सीधे पॉइंट पे आओ ना
आँख में आँखे डाल के कह दो ख़्वाबो में बहलाओ ना
ज़रा शार्ट में बतलाओ ना
सीधे पॉइंट पे आओ ना
सीधे पॉइंट पे आओ ना
लालललला लालललला
लालललला लालललला

अलग एहसास होता है तुम्हारे पास होने का
सरकती सरसराहट की नदी में रेशमी लम्हें भिगोने का
ज़रा सा मोड़ कर गर्दन जब अपनी ही अदा पे नाज़ करती हो
अच्छा लगता है
ओहोहो लफ़्ज़ों से बहलाओ ना झूठी मूठी बहकाओ ना
हाथों को हाथों में लेके वो तीन शब्द टपकाओ ना
ज़रा शार्ट में बतलाओ ना
सीधे पॉइंट पे आओ ना
सीधे पॉइंट पे आओ ना

वो तेरे ध्यान की खुशबू
मैं सर तक ओढ़ लेता हूँ
भटकती साँस को तेरी गली में गुनगुनाने छोड़ देता हूँ
तुम अपनी खिड़कियों को खोल कर जब भी नए आगाज़ करती हो
अच्छा लगता है
ओहोहो गली गली गली गली गली गली भटकाओ ना
घड़ी घड़ी उलझाओ ना
सेंटी हो मैं जान गई हूँ एक्शन भी दिखलाओ ना
ज़रा शार्ट में बतलाओ ना
सीधे पॉइंट पे आओ ना
सीधे पॉइंट पे आओ ना
हो सीधे हो सीधे
हो सीधे पॉइंट पे आओ ना
लालललला लालललला
लालललला लालललला

Curiosités sur la chanson Achha Lagta Hai de Mohit Chauhan

Qui a composé la chanson “Achha Lagta Hai” de Mohit Chauhan?
La chanson “Achha Lagta Hai” de Mohit Chauhan a été composée par SHANKAR MAHADEVAN, ALOYIUS PETER MENDONSA, EHSAAN NOORANI, JOSHI PRASOON.

Chansons les plus populaires [artist_preposition] Mohit Chauhan

Autres artistes de World music