Yeh Raat Yeh Chandni [Revival]

S.D. BURMAN, SAHIR LUDHIANVI

आ आ हाँ आ आ हाँ आ आ हाँ
ये रात, ये चाँदनी फिर कहाँ, सुन जा दिल की दास्तां
ये रात, ये चाँदनी फिर कहाँ
सुन जा दिल की दास्ताँ

हम्म म्म हम्म म्म हम्म म्म

पेड़ों की शाखों पे सोयी-सोयी चांदनी
पेड़ों की शाखों पे
तेरे ख्यालों में खोयी-खोयी चांदनी
और थोड़ी देर में थक के लौट जायेगी
रात यह बहार की फिर कभी न आएगी
दो एक पल और है ये समा
सुन जा दिल की दास्ताँ

हम्म म्म हम्म म्म हम्म म्म

ऐ लहरों के होंठो पे
लहरों के होंठो पे धीमा-धीमा राग है
लहरों के होंठो पे
भीगी हवाओं में ठंडी-ठंडी आग है
इस हसीं आग में तू भी जल के देख ले
ज़िन्दगी के गीत की धुन बदल के देख ले
खुलने दे अब धडकनों की जुबां
सुन जा दिल की दास्ताँ

है जाती बहारें हैं
जाती बहारें हैं उठती जवानियाँ
जाती बहारें हैं
तारों की छाओं में पहले कहानियाँ
एक बार चल दिए गर तुझे पुकार के
लौटकर न आयेंगे काफिले बहार के
एक बार चल दिए गर तुझे पुकार के
लौटकर न आयेंगे काफिले बहार के
आजा अभी ज़िन्दगी है जवाँ
सुन जा दिल की दास्ताँ
ये रात ये चांदनी फिर कहाँ
सुन जा दिल की दास्ताँ दास्ताँ दास्ताँ

Curiosités sur la chanson Yeh Raat Yeh Chandni [Revival] de Hemant Kumar

Qui a composé la chanson “Yeh Raat Yeh Chandni [Revival]” de Hemant Kumar?
La chanson “Yeh Raat Yeh Chandni [Revival]” de Hemant Kumar a été composée par S.D. BURMAN, SAHIR LUDHIANVI.

Chansons les plus populaires [artist_preposition] Hemant Kumar

Autres artistes de Religious