Ja Re Meri Chhor Chunariya

Shiv Kumar Saroj

जा रे जा रे मेरी छोड़ चुनरियाँ
अब मैं न्यारी झूलूँगी झूलूँगी
जा रे जा रे मेरी छोड़ चुनरियाँ

तेरे कारन झूला डाला नैहर की अन्हारी
तेरी प्रीत के गीत अनोखे
कोयल सुन शरमाई
एरी एरी मुझे एरी एरी मुझे लागी नजरिया
अब मैं न्यारी झूलूँगी झूलूँगी
जा रे जा रे मेरी छोड़ चुनरियाँ

भाव की डाली चार पियाली
प्रेम डोर लटकायी
भाव न जाना चाव न जाना
झूटा दे झटकायी
एरी एरी मुझे एरी एरी मुझे काली सुरतिया
अब मैं न्यारी झूलूँगी झूलूँगी
जा रे जा रे मेरी छोड़ चुनरियाँ

तूने ऐसा जादू डाला
सब सुध बुध बिसराई
तेरे रंग में रंग लिया बाना
बन ठन कर इतराई
एरी एरी मैं तो एरी एरी मैं तो भूली डगरिया
अब मैं न्यारी झूलूँगी झूलूँगी
जा रे जा रे मेरी छोड़ चुनरियाँ

Curiosités sur la chanson Ja Re Meri Chhor Chunariya de Lata Mangeshkar

Qui a composé la chanson “Ja Re Meri Chhor Chunariya” de Lata Mangeshkar?
La chanson “Ja Re Meri Chhor Chunariya” de Lata Mangeshkar a été composée par Shiv Kumar Saroj.

Chansons les plus populaires [artist_preposition] Lata Mangeshkar

Autres artistes de Film score